Fucibet Cream Uses in Hindi: Face, Fungal Infection & Private Parts – लगाने से पहले जान लें

आज कल बहुत से लोग skin की खुजली, redness, infection या rash में बिना डॉक्टर से सलाह लिए Fucibet cream use कर लेते हैं किसी को fungal infection होता है, कोई face पर pimples के लिए लगाता है, तो कोई private parts में itching के लिए।
लेकिन यह समझना बहुत जरूरी है कि Fucibet cream सभी skin problems के लिए सही नहीं है। गलत जगह या गलत समय पर use करने से problem ठीक होने के बजाय और बिगड़ भी सकती है।
इसलिए Fucibet cream लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि यह cream आखिर है क्या और इसे किस problem में use किया जाता है।
Table of Contents
Fucibet Cream क्या है? (Antibiotic या Steroid?)
Fucibet cream एक combination medicine है, यानी इसमें दो medicines मिलकर काम करती हैं।
इस cream में मुख्य रूप से ये दो ingredients होते हैं:
- Fusidic Acid – यह एक antibiotic है, जो bacterial infection पर काम करता है खास तौर पर gram positive bacteria जैसे Staphylococcus aureus
- Betamethasone – यह एक steroid है, जो skin की सूजन, redness और खुजली को कम करता है
इस combination का मतलब यह है कि Fucibet cream सिर्फ infection ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी inflammation को भी दबाती है। इसी वजह से यह कोई normal या daily use वाली skin cream नहीं मानी जाती।
Fucibet Cream को लेकर लोग confuse क्यों हो जाते हैं?
जब Fucibet cream लगाई जाती है तो अक्सर खुजली और redness जल्दी कम हो जाती है। इस instant relief की वजह से लोग यह मान लेते हैं कि यह cream हर तरह की skin problem में काम कर जाएगी।
लेकिन असल में steroid सिर्फ लक्षणों को दबाता है, बीमारी की जड़ को खत्म करना जरूरी नहीं होता। इसी confusion के कारण लोग Fucibet cream को:
- fungal infection (दाद)
- face के pimples
- private parts की itching
जैसी problems में बिना सही जांच के use करने लगते हैं, जो आगे चलकर नुकसान कर सकता है।
Fucibet Cream किस problem में दी जाती है?
Doctors Fucibet cream का use limited cases में करते हैं, जैसे:

Infected eczema
आज कल बहुत से लोग eczema में खुद से cream use कर लेते हैं। जब eczema वाले area में:
- पीली या सफ़ेद pus
- ज़्यादा redness
- दर्द या warmth
- itching के साथ infection
दिखने लगे, तब doctor short time के लिए Fucibet cream recommend कर सकते हैं।
Impetigo (bacterial skin infection)
Impetigo ज़्यादातर children में होता है, जिसमे:
- छोटे छोटे छाले
- honey-colored crust
- skin से discharge
दिखते हैं। ये infection ज़्यादातर Staphylococcus aureus bacteria से होता है, जिसमे Fucibet cream short term use की जा सकती है।
Folliculitis (hair roots का bacterial infection)
कभी कभी hair के roots में:
- छोटे red bumps
- pus वाले दाने
- itching + pain
हो जाता है, जिसे folliculitis कहते हैं।
ऐसे cases में जब bacterial infection confirm हो, tab Fucibet cream का use किया जाता है।
Bacterial skin infection जिसमे redness और swelling हो
जब skin पर:
- bacterial infection
- साथ में ज़्यादा redness, सूजन, itching
हो, तब ये cream short time के लिए symptoms fast relief देती है। लेकिन research के हिसाब से ये routine cream नहीं है, सिर्फ selected cases के लिए है।
यहां यह बात बहुत जरूरी है कि fungal infection और bacterial infection एक जैसे नहीं होते। Fucibet cream fungal infection के treatment के लिए first choice नहीं होती।
क्या Fucibet Cream हर skin problem के लिए safe है?
नहीं। Fucibet cream को हर skin problem में या बिना doctor की सलाह के use करना safe नहीं माना जाता।
क्योंकि इसमें steroid मौजूद होता है, इसलिए गलत जगह या लंबे समय तक use करने से:
- skin पतली हो सकती है
- infection बाहर से ठीक दिख सकता है लेकिन अंदर से बढ़ सकता है
इसलिए Fucibet cream लगाने से पहले सही diagnosis बहुत जरूरी है, खासकर जब problem fungal infection से जुड़ी हो।
Fucibet Cream fungal infection (दाद) में लगाना क्यों गलत हो सकता है?
बहुत से लोग fungal infection (daad, ringworm, itching) होने पर Fucibet cream लगा लेते हैं, क्यूंकि इसे लगाने के बाद खुजली और redness तुरंत कम हो जाती है।
लेकिन यहाँ एक बड़ी ग़लतफ़हमी होती है।
Fucibet cream में steroid (Betamethasone) होता है,जो :
- itching और redness को दबा देता है
- लेकिन fungus को नहीं मारता
इसका result ये होता है की:
- ऊपर से skin ठीक लगने लगती है
- लेकिन fungal infection अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है
इसी वजह से fungal infection कुछ दिन बाद:
- और ज़्यादा फ़ैल जाता है
- treatment difficult हो जाता है
- बार बार repeat होता है
इसलिए fungal infection में Fucibet cream लगाना problem को temporarily छुपा सकता है, ठीक नहीं करता।
क्या Fucibet Cream face पर लगाना safe है?
Face पर pimples, acne, redness या दाग धब्बे होने पर भी लोग Fucibet cream use कर लेते हैं, क्यूँकि:
- redness कम हो जाती है
- pimples थोड़े दिन में दब जाते है
- skin smooth दिखने लगती है
लेकिन face की skin बहुत sensitive होती है, और steroid वाली cream यहाँ नुकसान कर सकती है।
Face पर Fucibet cream लगाने से:
- skin पतली हो सकती है
- acne steroid-dependent हो सकता है
- redness और flare-ups बढ़ सकते है
- Rosacea जैसी problems worsen हो सकती है
जो temporary glow या relief दिखता है, वो long-term skin damage में बदल सकता है। इसलिए Fucibet cream face के pimples, acne, dark spots या skin lightening के लिए safe option नहीं है।
क्या Fucibet Cream private parts पर use कर सकते हैं?
Private parts की skin बहुत ज़्यादा sensitive होती है, यहाँ itching होने पर ज़्यादातर cases में problem fungal infection की होती है।
ऐसे में अगर Fucibet cream use की जाए तो:
- itching थोड़ी देर के लिए कम हो सकती है
- लेकिन fungal infection अंदर से और बढ़ सकता है
- skin irritation और burning increase हो सकती है
Steroid की वजह से:
- skin damage का risk होता है
- infection बार बार repeat करता है
इसलिए private parts में बिना doctor की सलाह के Fucibet cream लगाना safe नहीं माना जाता है ।
इन problems में Fucibet Cream use नहीं करनी चाहिए
बहुत से लोग Fucibet cream को normal itching cream समझ कर हर जगह use कर लेते है, जैसे:
- normal khujli
- insect bite
- burns
- boils
- simple rashes
लेकिन ये सब cases Fucibet cream के लिए suitable नहीं होते।
Steroid वाली cream इन problems में :
- symptoms को दबा सकती है
- actual problem को छुपा देती है
- healing process को slow कर सकती है
इसलिए Fucibet cream को general purpose skin cream की तरह use नहीं करना चाहिए।
Fucibet क्रीम लगाने का सही तरीका

Fucibet क्रीम तभी सुरक्षित और असरदार होती है जब इसे सही तरीके से लगाया जाए। गलत ढंग से लगाने पर इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
Fucibet क्रीम लगाने का सही तरीका इस प्रकार है:
- सबसे पहले प्रभावित स्थान को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें
- क्रीम की पतली परत केवल उसी जगह पर लगाएं जहां समस्या हो
- क्रीम को ज़ोर से रगड़ने की ज़रूरत नहीं होती, हल्के हाथ से लगाना सही है
- बिना डॉक्टर की सलाह के दिन में दो बार से ज़्यादा क्रीम न लगाएं
क्रीम लगाने के बाद हाथ अच्छी तरह धो लें, ताकि दवा आंखों या चेहरे के अन्य sensitive area न लगे।
Fucibet क्रीम कितने दिनों में असर दिखाती है?
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि Fucibet क्रीम लगाने के कितने समय बाद आराम मिलना शुरू होता है।
सामान्य रूप से:
- खुजली और redness एक से दो दिनों में कम होने लगती है
- क्रीम त्वचा में कुछ ही समय में absorb हो जाती है
लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि बीमारी पूरी तरह ठीक हो गई है। इस क्रीम में मौजूद steroid (Betamethasone) लक्षणों को जल्दी दबा देता है, लेकिन संक्रमण को पूरी तरह खत्म होने में समय लग सकता है।
इसीलिए केवल शुरुआती आराम देखकर क्रीम को लंबे समय तक लगाते रहना सही नहीं माना जाता।
Fucibet क्रीम कितने दिनों तक लगाना safe है?
Fucibet क्रीम में स्टेरॉइड होता है, इसलिए इसे लंबे समय तक लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता।
आमतौर पर:
- इस क्रीम का उपयोग कम समय के लिए किया जाता है
- अधिकतर मामलों में इसे पांच से सात दिनों से ज्यादा नहीं लगाना चाहिए, जब तक डॉक्टर ऐसा न कहें
स्टेरॉइड युक्त क्रीम को:
- अपनी मर्जी से ज्यादा दिनों तक लगाना
- बार-बार दोहराकर उपयोग करना
- हल्की त्वचा समस्या में इस्तेमाल करना
त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
यदि:
- पांच से सात दिनों में कोई सुधार न दिखे
- या समस्या और बढ़ने लगे
तो क्रीम जारी रखने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी होता है।
ट्यूब खुलने के बाद Fucibet क्रीम कितने समय तक उपयोग की जा सकती है?
कई लोग एक ही ट्यूब को लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है।
- ट्यूब खुलने के बाद क्रीम को साफ और सूखी जगह पर रखें
- यदि क्रीम का रंग, गंध या बनावट बदल जाए, तो उसका उपयोग न करें
- Expiry date के बाद क्रीम का उपयोग बिल्कुल न करें
बहुत पुरानी या बार-बार खुली रहने वाली ट्यूब से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
Fucibet vs Fucidin कौन-सी क्रीम कब बेहतर है?
बहुत से लोग Fucibet और Fucidin क्रीम को एक-जैसा समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में फर्क होता है।
- Fucidin क्रीम में केवल antibiotic होता है
- Fucibet क्रीम में antibiotic के साथ steroid भी होता है
Fucidin क्रीम का उपयोग:
- केवल bacterial infection में किया जाता है
- जब सूजन या खुजली बहुत ज्यादा न हो
Fucibet क्रीम का उपयोग:
- तब किया जाता है जब bacterial infection के साथ
- ज्यादा सूजन, लालिमा और खुजली भी हो
सीधे शब्दों में कहा जाए तो:
- हल्के bacterial infection में Fucidin बेहतर रहती है
- ज्यादा सूजन वाले infection में डॉक्टर Fucibet दे सकते हैं
Fucibet क्रीम के विकल्प कौन-से हैं?
अगर किसी व्यक्ति को शक है कि समस्या fungal infection की है, तो Fucibet क्रीम का उपयोग नहीं करना चाहिए।
ऐसे मामलों में:
- steroid वाली क्रीम से बचना चाहिए
- सही दवा चुनने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है
1. Fungal infection (दाद, खुजली) के लिए विकल्प
ये क्रीम:
- fungus को खत्म करने पर काम करती हैं
- steroid-free होती हैं
- दाद और fungal itching में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं
2. Bacterial infection (बिना ज्यादा सूजन) के लिए विकल्प
अगर skin problem bacterial infection की है और सूजन या खुजली बहुत ज्यादा नहीं है, तो steroid वाली क्रीम की जरूरत नहीं होती।
ऐसे मामलों में डॉक्टर अक्सर Framycetin cream जैसे विकल्प देते हैं।
- Framycetin में केवल antibiotic होता है
- इसमें steroid नहीं होता
- हल्के bacterial infection में यह ज्यादा safe option माना जाता है
इसे खरीदने के लिए यहाँ देखें
जरूरी सलाह
कौन-सी क्रीम सही रहेगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि समस्या:
- fungal है या
- bacterial है
गलत क्रीम लगाने से:
- बीमारी दब सकती है
- लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं होती
इसीलिए बिना सही जांच के Fucibet क्रीम का विकल्प खुद से चुनना सुरक्षित नहीं माना जाता।
Fucibet क्रीम की कीमत (30 ग्राम) और सामान्य जानकारी
Fucibet क्रीम अलग-अलग जगहों पर अलग कीमत में मिल सकती है।
- आमतौर पर 15 ग्राम और 30 ग्राम की ट्यूब उपलब्ध होती है
- कीमत समय और स्थान के अनुसार बदल सकती है
क्रीम खरीदते समय:
- समाप्ति तिथि जरूर देखें
- पैकिंग सही हो, यह सुनिश्चित करें
अगर आप Fucibet क्रीम ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं, तो यहाँ पर current price check कर सकते हैं।
Note: यह क्रीम steroid युक्त होती है, इसलिए खरीदने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या Fucibet क्रीम फंगल इन्फेक्शन को treat करती है?
नहीं। Fucibet cream fungal infection को treat नहीं करती। इसमें मौजूद steroid खुजली को अस्थायी रूप से कम कर सकता है, लेकिन इससे fungal infection अंदर से बढ़ सकता है और समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है।
Fucibet cream के क्या उपयोग है?
Fucibet cream का उपयोग bacterial skin infection में होने वाली सूजन, लालपन और खुजली को कम करने के लिए किया जाता है, जब डॉक्टर को लगे कि infection के साथ inflammation भी है। इसे fungal infection में बिना सलाह के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
क्या Fucibet एक strong steroid क्रीम है?
हाँ। Fucibet cream में betamethasone नाम का strong steroid होता है।
इसी वजह से इसे लंबे समय तक या बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता।
क्या मुझे Priscription की ज़रूरत है Fucibet के लिए?
हाँ। Fucibet cream एक prescription medicine मानी जाती है।
इसे डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल करना सही नहीं है, क्योंकि गलत उपयोग से skin damage और infection बढ़ सकता है।
क्या Fucibet cream broken skin पर use की जा सकती है?
नहीं। Fucibet cream को टूटी हुई, कटी-फटी या खुली skin पर नहीं लगाना चाहिए।
ऐसी जगह पर लगाने से infection बढ़ सकता है और skin को नुकसान हो सकता है, इसलिए पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूरी है।
कब Fusidic acid use ना करें?
Fusidic acid को fungal, viral (जैसे herpes) या TB-related skin infection में use नहीं करना चाहिए।
साथ ही लंबे समय तक या बिना doctor की सलाह के इस्तेमाल करने से antibiotic resistance का खतरा होता है।
Fucibet क्रीम कितना जल्दी असर करती है?
Fucibet cream आमतौर पर 1–2 दिनों में खुजली और redness में राहत देना शुरू कर देती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि infection पूरी तरह ठीक हो गया है।
इसलिए अगर 5–7 दिनों में सुधार स्पष्ट नहीं दिखे, तो doctor से सलाह लेना चाहिए।
Fucibet और Betnovate में क्या difference है?
Fucibet में antibiotic + steroid दोनों होते हैं, जबकि Betnovate में सिर्फ steroid होता है।
इसलिए Fucibet bacterial infection के साथ वाली skin problem में दी जाती है।
Fusidic acid के side effect क्या है?
Fusidic acid लगाने से कुछ लोगों में जलन, लालपन, खुजली या हल्की irritation हो सकती है।
लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर skin thin होना या antibiotic resistance का खतरा रहता है।
Refences
Francis NA, Ridd MJ, Thomas-Jones E, Shepherd V, Butler CC, Hood K, et al. A randomised placebo-controlled trial of oral and topical antibiotics for children with clinically infected eczema in the community: the ChildRen with Eczema, Antibiotic Management (CREAM) study. Health Technol Assess 2016;20(19). https://doi.org/10.3310/hta20190
Shenoi, S.D., Prabhu, S.S., Singh, R., & Bairy, K.L. (2011). A DOUBLE BLIND RANDOMIZED PILOT CLINICAL TRIAL COMPARING THE SAFETY, TOLERABILITY AND EFFICACY OF COMBINATION OF TOPICAL SODIUM FUSIDATE AND BETAMETHASONE VALERATE IN BIOPOLYMER VERSUS COMBINATION OF FUSIDIC ACID AND BETAMETHASONE VALERATE IN THE TREATMENT OF INFECTED ECZEMA.
Tu, B., Cao, N., Zhang, B., Zheng, W., Li, J., Tang, X., Su, K., Li, J., Zhang, Z., Yan, Z., Li, D., Zheng, X., Zhang, K., Hong, W. D., & Wu, P. (2022). Synthesis and Biological Evaluation of Novel Fusidic Acid Derivatives as Two-in-One Agent with Potent Antibacterial and Anti-Inflammatory Activity. Antibiotics (Basel, Switzerland), 11(8), 1026. https://doi.org/10.3390/antibiotics11081026
Affiliate Disclaimer:
इस लेख में दिए गए कुछ links affiliate हो सकते हैं। अगर आप इनके जरिए कोई दवा या product खरीदते हैं तो हमें थोड़ी commission मिल सकती है। इससे आपके product की कीमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। किसी भी दवा का इस्तेमाल करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
