थ्रोम्बोफोब फॉर बेबी: जानें कैसे करें बच्चों पर सुरक्षित उपयोग
अक्सर माता-पिता इस सवाल का सामना करते हैं कि (क्या थ्रोम्बोफोब फॉर बेबी है?) क्या इसका उपयोग शिशुओं या छोटे बच्चों के लिए किया जा सकता है? इस लेख में, हम इस दवा के उपयोग और थ्रोम्बोफोब क्रीम के फायदे और नुकसान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे और बताएंगे कि किन परिस्थितियों में डॉक्टर की सलाह से इसे बच्चों पर सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।
साथ ही, हम कुछ प्राकृतिक घरेलू उपायों पर भी चर्चा करेंगे जो बच्चों के लिए बेहतर और सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं।
Table of Contents
थ्रोम्बोफोब क्या है? थ्रोम्बोफोब के फायदे और यह किस काम में आता है?
थ्रोम्बोफोब एक ओइंटमेंट (मरहम) है, जिसका उपयोग सुपरफिशियल ब्रूज़िंग (त्वचा की सतह के पास की नसों को चोट), थ्रोम्बोफ्लेबाइटिस (खून के थक्कों वाली सूजन), और वैरिकोज वेन्स (उभरी हुई नसों) जैसी स्थितियों में किया जाता है। इस मरहम में दो इंग्रेडिएंट्स मौजूद होते हैं:
- हेपेरिन सोडियम (50 IU) – यह खून के थक्कों को बनने से रोकता है और पहले से बने थक्कों को घुलाने में मदद करता है।
- बेंज़िल निकोटिनेट (2mg) – यह नसों को फैलाकर, रक्त प्रवाह को बढ़ा कर सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे हेपेरिन जल्दी और प्रभावी तरीके से अब्सॉर्ब हो सके।
थ्रोम्बोफोब के फायदे
- Heparin की वजह से small superficial thrombi को धीरे-धीरे dissolve करने में मदद।
- Benzyl nicotinate local blood flow बढ़ाकर सूजन और दर्द कम करता है।
- Bruises, superficial phlebitis और IV cannula related inflammation में आराम मिल सकता है।
In short: थ्रोम्बोफोब ओइंटमेंट खून के थक्कों को बनने से रोकता है, पहले से बने थक्कों को घुलाता है, सूजन कम करता है और घावों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। इसका उपयोग खून के संचार से जुड़ी समस्याओं, सूजन और नसों की बीमारियों के लिए किया जाता है।
Superficial Bruising और varicose veins के बारे में तो आपलोगो ने पहले भी सुना होगा लेकिन ये
Thrombophlebitis क्या होता है और क्यों होता है?
थ्रोम्बोफ्लेबिटिस तब होता है जब नसों में खून का थक्का (थ्रोम्बस) बन जाता है, जिससे नसों में सूजन और दर्द होता है। थ्रोम्बोफ्लेबिटिस के होने के कई कारण हो सकते हैं:
- IV कैनुला: नस में लंबे समय तक कैनुला रहने या गलत तकनीक से लगाने पर नसों में सूजन और खून का थक्का बन सकता है।
- सुपरफिशियल ब्रूज़िंग: त्वचा की सतह के पास की नसों में चोट लगने से सूजन और थक्का बनने की संभावना बढ़ जाती है।
- लंबे समय तक गतिहीन रहना: ज्यादा देर तक बैठने या लेटे रहने से नसों में खून का प्रवाह धीमा हो सकता है।
- वैरिकोस वेन्स: कमजोर नसों में खून का थक्का बनने का अधिक खतरा होता है।
- इनफेक्शन: नसों में बैक्टीरियल इंफेक्शन सूजन और थ्रोम्बस का कारण बन सकता है।

दाद, खुजली के इलाज के लिए हमारी गाइड पढ़ें!
थ्रोम्बोफोब कैसे काम करता है?
थ्रोम्बोफोब का काम करने का तरीका:
- थ्रोम्बिन बनने से रोकना: थ्रोम्बिन वह तत्व है जो खून के थक्के बनने में मदद करता है। हेपेरिन इस प्रक्रिया को रोककर थक्कों को बनने नहीं देता।
- फाइब्रिनोलिसिस को बढ़ावा देना: फाइब्रिनोलिसिस वह प्रक्रिया है जिसमें बने हुए खून के थक्के घुल जाते हैं। थ्रोम्बोफोब इस प्रक्रिया को तेज करता है और छोटे-छोटे थक्कों को घुलने में मदद करता है।
- सूजन और दर्द में राहत: हेपेरिन सूजन को कम करके स्कार टिश्यू को मुलायम बनाता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है। यह त्वचा में खून के बहाव को बेहतर करके हीलिंग प्रोसेस (घाव भरने की प्रक्रिया) को बढ़ा देता है |
Thrombophob Ointment vs Gel क्या फ़र्क है?
मार्किट में 2 तरह के थ्रोम्बोफोब दवा मौजूद है एक थ्रोम्बोफोब ऑइंटमेंट (Thrombophob Ointment) दूसरा थ्रोम्बोफोब जेल (Thrombophob Gel) आये इन दोनों के बीच के अंतर को सरल तरीके से समझते है:

यह तालिका आपको आसानी से दोनों के बीच के अंतर समझने में मदद करेगी।
| Factors | Thrombophob Ointment | Thrombophob Gel |
| Composition | Heparin Sodium (50 IU), Benzyl Nicotinate (2 mg) | Ethanol (0.5 gm), Heparin (200 IU) |
| Consistency | Oily based (ज्यादा मॉइश्चराइजिंग, त्वचा पर भारी) | Water based and alcohol (हल्का, तेजी से अब्सॉर्ब ) |
| उपयोग | गहरी सूजन, थक्के और वेरिकोज वेन्स में | सतही चोट, खरोंच, और सुपरफिशल थ्रोम्बोफ्लिबिटिस में |
| कार्य | थक्कों को रोकता है, त्वचा में गहराई से प्रवेश करता है टाइम लेता है एक्ट करने में, लेकिन असर देर तक रहता है | दर्द और सूजन को तेजी से कम करता है, जल्दी एक्शन करता, लेकिन फॉर शॉर्टर पीरियड |
| शामिल क्षेत्र | गंभीर चोट और सूजन के लिए | हल्की चोट, खरोंच, और थक्के के लिए |
| अवशेष | तेलीय अवशेष छोड़ सकता है | कोई तेलीय अवशेष नहीं, त्वचा पर हल्का महसूस होता है |
Thrombophob Tube Price in Hindi (Ointment/Gel) की कीमत
Thrombophob Ointment और Thrombophob Gel की कीमतें बाजार और स्टोर के हिसाब से अलग अलग हो सकती हैं। औसतन इनकी कीमतें इस प्रकार हो सकती हैं:
- Thrombophob Ointment (20g): ₹130 – ₹150 के बीच।
- Thrombophob Gel (20g): ₹140 – ₹160 के बीच।
सटीक कीमत जानने के लिए आप अपने नजदीकी फार्मेसी या ऑनलाइन स्टोर से जांच कर सकते हैं, जैसे 1mg, Pharm Easy, या अन्य वेबसाइट।
Price approx: ₹120–₹160 (20g). Check trusted online pharmacies:
Buy on NetMeds Buy on AmazonThrombophob for Baby — क्या ये बच्चों के लिए सुरक्षित है? (Thrombophob for baby uses in Hindi)
Thrombophob का बच्चों में उपयोग सीमित evidence पर आधारित है — कुछ studies में 3–14 साल के बच्चों में IV cannula related सूजन में मदद मिली है, पर व्यापक clinical data कम है। इसलिए इसे केवल डॉक्टर की निगरानी में और recommended dose/कोर्स के अनुसार ही उपयोग करें।
थ्रोम्बोफोब जेल और ऑइंटमेंट का उपयोग आमतौर पर वयस्कों में किया जाता है, और बच्चों में इसके उपयोग के संबंध में कम रिसर्च और स्टडी मौजूद है।
हालांकि, डॉक्टर की सलाह के बिना थ्रोम्बोफोब का उपयोग छोटे बच्चों पर नहीं करना चाहिए। इसका कारण यह है कि बच्चों की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है और दवा का अवशोषण भी वयस्कों की तुलना में अधिक होता है, जिससे साइड इफेक्ट्स की संभावना बढ़ सकती है।
हालाँकि कुछ स्टडीज़ यह डिसकस करती है आये स्टडी के माध्यम से समझते हैं:
बच्चों के लिए थ्रोम्बोफोब जेल पर क्लिनिकल निष्कर्ष।Clinical Findings on Thrombophob for Children:
एक स्टडी Journal of Nepal Pediatrics Society (published in) बताती है, थ्रोम्बोफोब का उपयोग बच्चों में विशेष स्थितियों में किया जा सकता है, खासकर तब जब IV कैन्युला (intravenous cannula) के कारण नसों में सूजन या फ्लेबाइटिस हो जाए। इस अध्ययन में पाया गया कि 3 से 14 साल की उम्र के बच्चों में, जिनकी नसों में IV कैन्युला लगाया गया था, थ्रोम्बोफोब जेल ने सूजन और दर्द को कम करने में मदद की।
एक और अध्ययन (study) है जिसमे हेपरिनोइड क्रीम जैसे थ्रोम्बोफोब के सामान्य उपयोग पर चर्चा की गई है, जो विभिन्न थ्रोम्बोटिक कंडीशन के इलाज में काम आते हैं। इसमें हेपरिन खून के थक्के को तोड़ने और सूजन को कम करने में मदद करता है, जबकि बेंज़िल निकोटिनेट स्थानीय रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।
ये क्रियाएं इसे बच्चों के लिए सुपरफिशल वेन डिसऑर्डर जैसे फ्लेबाइटिस या खरोंचों के इलाज के लिए उपयुक्त बनाती हैं।इस तरह के अध्ययन दर्शाते हैं कि थ्रोम्बोफोब बच्चों में सुपरफिशल ब्रूजिंग जैसी स्थितियों के लिए सुरक्षित हो सकता है, लेकिन इसका उपयोग चिकित्सकीय निगरानी में ही किया जाना चाहिए।
बच्चों पर थ्रोम्बोफोब का उपयोग करते समय ध्यान देने योग्य बातें:
- डॉक्टर की सलाह – थ्रोम्बोफोब का उपयोग बच्चों के लिए तभी करें जब डॉक्टर इसकी अनुमति दें।
- हल्के लक्षणों के लिए सावधानी – 3 से 14 साल के बच्चों में इसका उपयोग किया जा सकता है, खासकर IV कैन्युला के कारण नसों में सूजन या सुपरफिशल ब्रूजिंग जैसी स्तिथि में | अगर बच्चा हल्की चोट या सूजन से पीड़ित है, तो पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें, क्योंकि दूसरी क्रीम या जैल ज्यादा सुरक्षित हो सकते हैं।
- छोटे बच्चों के लिए जोखिम – 2 साल से छोटे बच्चों पर थ्रोम्बोफोब का उपयोग करने से बचें, क्योंकि उनकी त्वचा नाजुक होती है और दवाओं का प्रभाव अधिक हो सकता है। थ्रोमोबोफोब फॉर बेबी के लिए आप डॉक्टर से परामर्श करें|
डॉक्टर से कब परामर्श लें:
- यदि बच्चे को किसी प्रकार की चोट, सूजन या थ्रोम्बोफ्लिबिटिस जैसे लक्षण हो रहे हैं।
- अगर थ्रोम्बोफोब का इस्तेमाल करने के बाद किसी प्रकार की एलर्जी या रैशेज दिखाई दें।
- बच्चों में किसी भी प्रकार की रक्त जमाव (थ्रोम्बस) की समस्या हो, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
थ्रोम्बोफोब का बच्चों पर उपयोग सिर्फ तब ही करें जब डॉक्टर ने स्पष्ट रूप से इसकी सिफारिश की हो।
थ्रोम्बोफोब मरहम कैसे लगाएं? लगाने का सही तरीका सही तरीका:
- त्वचा को साफ करें: मरहम लगाने से पहले प्रभावित क्षेत्र को अच्छी तरह साफ करें।
- मरहम की मात्रा लें: थ्रोम्बोफोब मरहम की एक छोटी मात्रा उंगली पर लें।
- हल्के हाथ से लगाएं: मरहम को प्रभावित क्षेत्र पर हल्के से लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें ताकि यह त्वचा में अवशोषित हो जाए। अधिक दबाव न डालें।
- खुले घावों से बचें: मरहम को केवल बंद त्वचा पर लगाएं, किसी कटे, खुले या जले हुए घावों पर न लगाएं।
- लगाने के बाद हाथ धोएं: अगर मरहम लगाने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धो लें।
- डॉक्टर की सलाह का पालन करें: मरहम का उपयोग हमेशा डॉक्टर द्वारा बताई गए प्रोसेस और समय सीमा के अनुसार करें।
थ्रोम्बोफोब के नुकसान या साइड इफेक्ट्स और सावधानियाँ
सामान्य तौर पर यह डॉक्टर द्वारा बताये गए तरीके के अनुसार उपयोग करने पर सुरक्षित है पर कभी कभी कुछ दुष्प्रभाव हो सकते है:
- खुजली: थ्रोम्बोफोब के उपयोग से त्वचा पर खुजली की समस्या हो सकती है।
- लालपन और जलन: इसे लगाने पर त्वचा में हल्का लालपन और जलन महसूस हो सकती है।
- बेचैनी: कुछ मामलों में इसे उपयोग करने के बाद प्रभावित क्षेत्र में बेचैनी महसूस हो सकती है।
- एलर्जी: अगर किसी व्यक्ति को इस मरहम में मौजूद तत्वों से एलर्जी है, तो एलर्जी संबंधी लक्षण जैसे दाने, सूजन आदि हो सकते हैं।
- फोटोसेंसिटिविटी: इस जेल का उपयोग करने के बाद सूरज की रोशनी से संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जिससे त्वचा पर जलन या रैशेज हो सकते हैं।
यह सभी साइड इफेक्ट्स हल्के होते हैं, लेकिन अगर इनका असर लंबे समय तक रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
सावधानियाँ:
- आंखों से बचाएं: मरहम को आंखों, नाक, या मुंह के पास न लगाएं। यदि गलती से लग जाए, तो तुरंत साफ पानी से धो लें।
- गर्भावस्था और स्तनपान: यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि इससे कुछ जोखिम हो सकते हैं।
- एलर्जी की संभावना: अगर आपको हेपरिन, बेंज़िल निकोटिनेट, या इसमें मौजूद अन्य किसी घटक से एलर्जी है, तो इसका उपयोग न करें।
- बच्चों पर उपयोग: बच्चों में इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें, खासकर 3 साल से छोटे बच्चों में।
- सूरज की रोशनी से बचाव: मरहम के उपयोग के बाद सीधे सूरज की रोशनी से बचें, क्योंकि इससे त्वचा की संवेदनशीलता बढ़ सकती है।
- अन्य दवाओं से इंटरेक्शन: यदि आप अन्य एंटीकोआगुलेंट्स या एंटीप्लेटलेट दवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तो यह मरहम उनके प्रभाव को बढ़ा सकता है, जिससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से चर्चा करें।
Important caution: यदि आप systemically anticoagulants (जैसे warfarin, DOACs) ले रहे हैं तो topical heparinoid की वजह से bleeding risk बढ़ सकता है → डॉक्टर से consult करें।
थ्रोम्बोफोब के विकल्प: प्राकृतिक घरेलू उपाय
यदि थ्रोम्बोफोब का उपयोग संभव न हो या आप प्राकृतिक तरीकों से उपचार करना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख प्राकृतिक विकल्प दिए गए हैं, जो चोट, सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं:
- आइस थैरेपी (Ice Therapy): चोट लगने के तुरंत बाद बर्फ लगाने से रक्त प्रवाह को कम करके सूजन और दर्द से राहत मिल सकती है। इसे दिन में कई बार 10 मिनट के लिए किया जा सकता है।
- गर्म थैरेपी (Heat Therapy): गर्म सेक का उपयोग चोट के 48 घंटे बाद किया जा सकता है। इससे रक्त संचार बढ़ता है और जमाए हुए रक्त को हटाने में मदद मिलती है।
- कंप्रेशन (Compression): चोट वाले स्थान को पट्टी से लपेटकर सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है। यह चोट के कारण फैले रक्त को नियंत्रित करता है।
- एलेवेशन (Elevation): चोट वाले स्थान को दिल से ऊपर उठाकर रखने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
- अरनिका (Arnica): अरनिका एक होम्योपैथिक जड़ी-बूटी है जिसे चोट, सूजन और दर्द से राहत देने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह त्वचा के नीचे के क्षतिग्रस्त रक्त वाहिकाओं को ठीक करने में मदद करता है। इसे क्रीम या जैल के रूप में लगाया जा सकता है(arnica)।
- एलोवेरा (Aloe Vera): एलोवेरा में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका जेल प्रभावित क्षेत्र पर लगाया जा सकता है।
- विटामिन K क्रीम: विटामिन K रक्त का थक्का जमाने में मदद करता है और चोट के निशान को कम करता है। इसे दिन में दो बार प्रभावित क्षेत्र पर लगाया जा सकता है।
- अनानास (Pineapple): इसमें मौजूद ब्रोमेलिन एंजाइम सूजन और चोट के निशान को कम करने में मदद करता है। इसे खाया जा सकता है या इसका सप्लीमेंट लिया जा सकता है।
- कमफ्रे (Comfrey): एक औषधीय पौधा (Symphytum officinale) है जिसका उपयोग त्वचा की समस्याओं और घावों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं, जो सूजन, चोट, और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसका उपयोग अक्सर क्रीम, जेल, या पत्तियों के रूप में किया जाता है ताकि त्वचा पर लगाकर घावों और चोटों को तेजी से ठीक किया जा सके।

इन घरेलू उपायों से चोट और सूजन को कम करने में मदद मिलती है,औरअच्छी बात यह है ये थ्रोम्बोफोब फॉर बेबी तो नहीं लेकिन बड़े बच्चों के लिए उपयोग में लायी जा सकती हैं।
निष्कर्ष:
थ्रोम्बोफोब मरहम का उपयोग विशेष परिस्थितियों में, जैसे थ्रोम्बोफ्लेबिटिस, सुपरफिशियल ब्रूजिंग और सूजन के मामलों में मददगार हो सकता है। इस लेख में मैंने आपको बताया की कैसे थ्रोम्बोफोब फॉर बेबी उपयोग में नहीं लाया जा सकता, हाँ कुछ खास मामलो में बड़े बच्चो के लिए इस्मेताल कर सकते हैं, परन्तु डॉक्टर की सलाह के बाद।
चूंकि बच्चों की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, इसलिए थ्रोम्बोफोब का उपयोग करते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए। इसके संभावित साइड इफेक्ट्स, जैसे खुजली, जलन, या एलर्जी के लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही, प्राकृतिक उपचारों जैसे अरनिका या कमफ्रे के विकल्प भी विचार करने योग्य हो सकते हैं।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि किसी भी दवा का उपयोग, विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए, हमेशा डॉक्टर की निगरानी में ही किया जाना चाहिए।
Price approx: ₹120–₹160 (20g). Check trusted online pharmacies:
Buy on NetMeds Buy on Amazon Buy on Myupchar💊 सभी दवाओं की जानकारी एक जगह पढ़ें — Medicine Guide in Hindi
FAQs
क्या हम टीकाकरण के बाद थ्रोम्बोफोब लगा सकते है?
नहीं, टीकाकरण के बाद थ्रोम्बोफोब का उपयोग आमतौर पर सलाह नहीं दिया जाता है। टीकाकरण के बाद यदि कोई दर्द या सूजन हो, तो डॉक्टर की सलाह से ही कोई मरहम लगाएं।
क्या थ्रोंबोफोब को चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है ?
नहीं, थ्रोम्बोफोब को चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए क्योंकि चेहरे की त्वचा संवेदनशील होती है। इसे केवल डॉक्टर की सलाह पर ही चेहरे पर उपयोग करें।
क्या थ्रोम्बोफोब खुजली का कारन बनता है?
कुछ लोगों को थ्रोम्बोफोब या इसके किसी इंग्रेडिएंट्स के प्रति एलर्जी हो सकती है, जो खुजली और त्वचा पर रिएक्शन का कारण बन सकती है, या त्वचा पहले से ही संवेदनशील हो या, अगर क्रीम का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाए या इसका उपयोग ठीक से न किया जाए, तो यह त्वचा पर अनावश्यक दबाव डाल सकता है और खुजली पैदा कर सकता है।
क्या बवासीर के लिए थ्रोंबोफोब का उपयोग किया जा सकता है?
नहीं, थ्रोम्बोफोब का उपयोग बवासीर के इलाज के लिए नहीं किया जाता है। यह मरहम खून के थक्कों और सूजन के लिए उपयोग की जाती है, लेकिन बवासीर के लिए विशेष उपचार की आवश्यकता होती है।
क्या मांसपेशियों के दर्द के लिए थ्रोम्बोफोब का प्रयोग किया जा सकता है?
हाँ, थ्रोम्बोफोब का प्रयोग मांसपेशियों के दर्द और सूजन के लिए किया जा सकता है।परन्तु जब दर्द की वजह थ्रोम्बोफ्लेबिटिस, सुपरफिशियल ब्रूजिंग इत्यादि हो तब यह क्रीम सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।
क्या Thrombophob बच्चे पर इस्तेमाल कर सकते हैं?
कुछ specific मामलों (IV cannula से हुई सूजन, superficial bruising) में डॉक्टर की सलाह पर बड़े बच्चों में उपयोग किया गया है, पर नवजात/2 साल से छोटे बच्चों में evidence कम है — बिना pediatrician निर्देश के न लगाएं।
क्या थ्रोम्बोफोब से खून पतला हो सकता है?
Topical heparinoid की असर सामान्यत: local रहता है, पर अगर आप oral/systemic anticoagulants ले रहे हैं तो interaction की संभावना होती है — डॉक्टर से discuss करें।
Thrombophob gel और ointment में क्या फर्क है?
Gel हल्का और जल्दी absorb होता है (short-term relief), ointment oily और deeper action देता है (longer contact)। Doctor बताएगा कौन सा form बेहतर है।
References
A. S. Dahal, R. Tuitui, P. D. Shrestha, B. Sharma, S. Acharya, and P. Dahal, “Effectiveness of Glycerin Magnesium Sulphate Versus Heparin Benzyl Nicotinate Application Among Children with Phlebitis”, J. Nepal Paedtr. Soc., vol. 40, no. 1, pp. 21–27, Aug. 2020.
Somavarapu, H., Kant Rakesh, K. K., Roy, G., Navkar, V. K., Pinto, N., Muchhala, S., Daultani, P. M., & Mittal, R. (2024). A Multicentric, Prospective, Observational, Single-Arm Registry Study to Assess the Clinical Safety and Effectiveness of Thrombophob Ointment (Heparin Sodium + Benzyl Nicotinate) in Indian Patients With Thrombophlebitis. Cureus, 16(2). https://doi.org/10.7759/cureus.54436
Kouzi, S. A., & Nuzum, D. S. (2007). Arnica for bruising and swelling. American Journal of Health-System Pharmacy, 64(23), 2434-2443. https://doi.org/10.2146/ajhp070155
Healthline. (n.d.). How to get rid of bruises. Retrieved September 9, 2024, from https://www.healthline.com/health/how-to-get-rid-of-bruises#vitamin-c
इस लेख में मौजूद कुछ लिंक affiliate links हैं। अगर आप इन लिंक के माध्यम से कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं, तो हमें एक छोटा कमीशन मिल सकता है – जिससे हमारे ब्लॉग को सपोर्ट मिलता है। इससे आपके प्रोडक्ट के दाम पर कोई अतिरिक्त असर नहीं पड़ेगा। हम केवल उन्हीं प्रोडक्ट्स को recommend करते हैं, जो भरोसेमंद और उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी हों।
